हौज़ा न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह मजलिस नजफ़ अशरफ की मस्जिद-ए-खज़रा में आयोजित की गई। इसमें आयतुल्लाह अज़्मा सैयद अली हुसैनी सीस्तानी के पुत्र हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद मुहम्मद रज़ा सीस्तानी और हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सय्यद मुहम्मद बाकिर सीस्तानी, रौज़ा-ए-अब्बासी के शरई मुतवल्ली हुज्जतुल इस्लाम वल मुस्लिमीन सैयद अहमद साफ़ी तथा कुछ अन्य अधिकारी भी शामिल हुए।
इसके अलावा हौज़ा-ए-इल्मिया नजफ के शिक्षकों, छात्रों, धार्मिक हस्तियों, सरकारी अधिकारियों, सामाजिक नेताओं और बड़ी संख्या में मोमिनीन एवं शोकाकुल लोगों ने मजलिस में शिरकत की। उन्होंने मरहूम मरजा-ए-तक़लीद के परिजनों और उनके करीबियों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की।
मजलिस में शामिल लोगों ने आयतुल्लाह अज़्मा वहीद खुरासानी (र.) की इल्मी और धार्मिक सेवाओं को याद करते हुए धार्मिक ज्ञान के प्रचार-प्रसार तथा इस्लामी शिक्षाओं के संरक्षण के लिए उनके उल्लेखनीय प्रयासों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मरजा-ए-आला आयतुल्लाह अज़्मा सैयद अली हुसैनी सीस्तानी ने भी अपने शोक संदेश में आयतुल्लाह अज़्मा शेख हुसैन वहीद खुरासानी (र.) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने इमामत और विलायत-ए-अहलेबैत (अ.स.) के संरक्षण एवं समर्थन में उनके उच्च स्थान तथा शिक्षा-दीक्षा, उपदेश और धार्मिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में उनकी बहुमूल्य सेवाओं की सराहना की।
आपकी टिप्पणी